Charles Dickens
चार्ल्स डिकेंस

चार्ल्स डिकेंस (७ फरवरी, १८१२-९ जून, १८७०) विक्टोरियन युग के सबसे लोकप्रिय अंग्रेजी उपन्यासकार और एक सशक्त सामाजिक आंदोलन के सदस्य थे। उनकी लोकप्रियता इसी तथ्य से आँकी जा सकती है कि आज तक उनके उपन्यास और लघु कथाएँ ‘प्रिंट’ से बाहर गए ही नहीं। डिकेंस की प्रसिद्ध रचनाओं में ‘बौज के स्कैच’, ‘पिकविक पेपर्स’, ‘ऑलिवर ट्विस्ट’, ‘निकोलस निकिलबी’, ‘ओल्ड क्यूरिऑसिटी शॉप’, ‘बनिबी रज’, ‘मार्टिन चजिलविट’, ‘डुंबी और उसका पुत्र’, ‘डेविड कॉपरफील्ड’, ‘ग्रेट ऐक्सपेक्टेशंस’, ‘दो नगरों की कथा’ आदि शामिल हैं। इन रचनाओं में डिकेंस ने तत्कालीन अंग्रेजी समाज की कुप्रथाओं और कुरीतियों पर चोट की है। यतीमखाने, स्कूल, सरकारी दफ्तर, न्यायालय, फैक्टरियाँ सभी उनके आक्रोश के लक्ष्य बने। जीवन की ऐसी दयनीय गाथा आज भी साहित्य में दुर्लभ है।